सीडब्ल्यूसी की टीम
भी थी साथ, नहीं मिली कोई गड़बड़ी
धनबाद : राजधानी रांची के निर्मल हृदय में बच्चा बेचने का मामला प्रकाश में आने के बाद राज्य भर में मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था में छापेमारी शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद थाना प्रभारी अशोक सिंह व सीडब्ल्यूसी की टीम ने मेमको (बरवाअड्डा) स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में औचक जांच की. संस्था की इंचार्ज निरमा रुज से पूछताछ की गयी और वहां की पंजी का अवलोकन किया गया. पुलिस ने वहां पर रह रहे लोगों से भी पूछताछ की और कर्मचारियों से कई तरह की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि उसे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली ह
