कोर्ट रोड से दुकानें हटाने का आदेश

धनबाद : जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक से ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है. इसमें ठेला-खोमचावाले शामिल हैं. शुक्रवार को एसडीएम अनन्य मित्तल ने एक आदेश जारी कहा कि जो भी अस्थायी दुकानों को नहीं हटायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. सभी वाहन चालकों को भी सड़क पर वाहन पार्क […]

धनबाद : जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक से ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है. इसमें ठेला-खोमचावाले शामिल हैं. शुक्रवार को एसडीएम अनन्य मित्तल ने एक आदेश जारी कहा कि जो भी अस्थायी दुकानों को नहीं हटायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. सभी वाहन चालकों को भी सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने को कहा है. वाहनों को सड़क से उतार कर पार्क करने को कहा गया है. कोर्ट एवं आस-पास के सरकारी दफ्तरों में काम से आने वाले लोगों को अपनी वाहन कोहिनूर मैदान स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >