धनबाद.
बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को दूसरे दिन भी जेबीवीएनएल की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 696 जगहों पर छापेमारी की गयी. वहीं बिजली चोरी करते पकड़े गये 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. इनपर कुल 15 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया. जेबीवीएनएल धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि छापेमारी के दौरान धनबाद सर्किल में कुल 371 जगहों पर छापेमारी की गयी. इसमें बिजली चोरी के आरोप में 52 लोगों को पकड़ा गया और छह लाख आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं चास सर्किल में 325 स्थानों पर छापेमारी की गयी. 55 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नौ लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
