धनबाद में ट्रिपल मर्डर, रात भर हुई बर्थडे पार्टी, सुबह महिला समेत दो बच्चों की मिली लाश

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी निवासी भैरब नाथ शर्मा (34 वर्ष) की पत्नी अनुपमा कुमारी (24 वर्ष), पुत्र अभय कुमार (3 वर्ष), पुत्री आभा कुमारी (4 वर्ष) की हत्या मंगलवार की देर रात गला रेत कर कर दी गयी. घटना पुत्र अभय के बर्थडे पाटी के बाद घटी. घटना के बाद पति […]

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी निवासी भैरब नाथ शर्मा (34 वर्ष) की पत्नी अनुपमा कुमारी (24 वर्ष), पुत्र अभय कुमार (3 वर्ष), पुत्री आभा कुमारी (4 वर्ष) की हत्या मंगलवार की देर रात गला रेत कर कर दी गयी. घटना पुत्र अभय के बर्थडे पाटी के बाद घटी. घटना के बाद पति घर से गायब है.हत्या का शक उनके पिता के ऊपर है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि चार बिन्दुओं पर पुलिस की जांच चल रही है.

मृतका अनु देवी के ससुर राजेन्द्र दसौंधी के अनुसार छोटे पोते का आभास का जन्म दिन का पार्टी घर मे चल रहा थाष जिसकी वजह से लोग देर रात दो बजे तक जगे थे. उस समय तक सब कुछ ठीक था. सुबह जब बहु का कमरा बाहर से बंद था, तो उन्होंने लोगों बुला कर ताला तोड़ कर देख तो सभी के रूह कांप गए. सामने बिस्तर पर बहु और दो मासूम पोते के शव पड़े हुए थे.

गोमिया : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गजनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसी धारदार हथियार से उनका सोते हुए गला रेत दिया था. हालांकि आरोपी भैरव दसौंधी वहां से फरार है. उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं. वहीं एक दूसरा एंगल भी सामने आया है. घटना स्थल से धमकी भरा नोट भी मिला है. जिसमें हत्या के एक मामले में भैरव को गवाही नहीं देने की धमकी दी गयीहै.

ज्ञात हो कि जिस मकान में भैरव अपने परिवार के साथ किराए में रहता है. वहां का मकान मालिक अपने बहु की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. इस मामले में भैरव गवाह है. इसके बाद भी पुलिस इस ट्रिपल मर्डर के मामले में उसे ही दोषी मान कर चल रही है, क्यों कि घटना के बाद से वह फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >