डब्ल्यूसीएल के सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा होंगे कोल इंडिया के प्रभारी चेयरमैन!

धनबाद: कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन सुतीर्थ भट्टचार्य 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, नये चेयरमैन का चयन नहीं हो सका है, लेकिन चर्चा है कि वेस्टर्न कोल्ड फील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) के सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा कोल इंडिया के प्रभारी चेयरमैन की रेस में सबसे आगे हैं. सूत्रों का कहना है कि अगर […]

धनबाद: कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन सुतीर्थ भट्टचार्य 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, नये चेयरमैन का चयन नहीं हो सका है, लेकिन चर्चा है कि वेस्टर्न कोल्ड फील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) के सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा कोल इंडिया के प्रभारी चेयरमैन की रेस में सबसे आगे हैं. सूत्रों का कहना है कि अगर सरकर ने कोल मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी को चेयरमैन नहीं बनाया, तो आरआर मिश्रा ही नये चेयरमैन के चयन होने तक प्रभारी चेयरमैन बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया का अगला चेयरमैन कौन?

फिलहाल, मिश्रा कोल इंडिया के डीपी के प्रभार में भी हैं. पब्लिक इंटरप्राइजेज सलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने कोल इंडिया के चेयरमैन के लिए 16 जून 2017 को साक्षात्कार का आयोजन किया था, जिसमें कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एमसीएल, और सीएमपीडीआइएल के सीएमडी सहित पांच लोगों ने भाग लिया था, लेकिन चयन बोर्ड ने किसी को भी इस पद के लायक नहीं मानते हुए किसी का भी चयन नहीं किया. कोल इंडिया का चेयरमैन कौन बनेगा अब यह केंद्र सरकार को तय करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >