धनबाद में भारी बारिश के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल

धनबाद : धनबाद के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त ए दोड्डे ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. 26 और 27 जुलाई को धनबाद जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.धनबाद जिले में कार्मल स्कूल, दिल्ली पब्लिक, सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल, धनबाद पब्लिक, डीएवी पब्लिक, राजकमल […]

धनबाद : धनबाद के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त ए दोड्डे ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. 26 और 27 जुलाई को धनबाद जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.धनबाद जिले में कार्मल स्कूल, दिल्ली पब्लिक, सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल, धनबाद पब्लिक, डीएवी पब्लिक, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डिनोबिली और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल समेत सभी सरकारी व निजी स्कूल को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है.

भारी बारिश से पंचेत व मैथन डैम का जलस्तर काफी बढ़ चुका है. पंचेत डैम का कुल चार गेट खोला गया है. उधर धनबाद में एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >