OMG! : घर में जबरन घुसे डकैत, पांच महीने की बच्ची की कनपट्टी पर बंदूक सटायी और लाखों लूट लिये

लोयाबाद : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा निवासी कुसुंदर गुप्ता के घर में डकैती हुई है. डकैत करीब दस लाख की संपत्ति ले गये. कुसुंदर का पुत्र रिंकू बीसीसीएल के कोयला भवन में कार्यरत है. घटना बुधवार की रात्रि करीब दो बजे की है. बताया जाता है कि देर रात चार नकाबपोश […]

लोयाबाद : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा निवासी कुसुंदर गुप्ता के घर में डकैती हुई है. डकैत करीब दस लाख की संपत्ति ले गये. कुसुंदर का पुत्र रिंकू बीसीसीएल के कोयला भवन में कार्यरत है. घटना बुधवार की रात्रि करीब दो बजे की है.

बताया जाता है कि देर रात चार नकाबपोश अपराधी घर में घुस गये. हथियार दिखा कर लोगों को दूर रहने के लिए कहा. बाद में एक पांच महीने की बच्ची की कनपट्टी पर रिवॉल्वर सटा दी. धमकी दी कि किसी ने कोई हरकत की, तो बच्ची को गोली मार देंगे.

डॉक्टर के घर डकैती की पुलिस फाइल बंद

इसके बाद डकैतों ने घर में जमकर लूटपाट की. थोड़ी ही देर में आठ लाख रुपये मूल्य के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लेकर चंपत हो गये.

डकैतों के जाने के बाद रात करीब तीन बजे लोग लोयाबाद पुलिस को सूचना देने थाना पहुंचे. पुलिस ने सभी को वहां से बैरंग लौटा दिया. पुलिस ने लोगों से कहा कि वे लोग सुबह में गांव आयेंगे और मामले की जांच करेंगे.

धनबाद : चार डकैती कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की. वरीय पुलिस अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है. रात की घटना से घर के सदस्य दहशत में हैं.

दूसरी ओर, लोयाबाद थाना क्षेत्र की दो दुकानों में चोरी की वारदात की भी खबर है. बताया जाता है कि चोरों ने दोनों दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के सामान ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >