देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मुहल्ले में विषैला पदार्थ खाने से युवक अभिषेक पांडेय की मौत हो गयी. अभिषेक गोड्डा के गंगटा गांव का मूल निवासी था.
पत्नी ने हालत बिगड़ी देख भाई को बुलाया
घटना के संबंध में उसकी पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि वह बाजार गयी थी. वापस लौटने पर पति की हालत खराब देखी. पूछताछ करने पर अभिषेक ने बताया कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद रीता ने अपने भाई शुभम कुमार को बुलाया.
दोनों अभिषेक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के कारणों का पता नहीं
घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
