देवघर : करंट लगने से युवक झूलसा

मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दो बच्चों के पिता द्वारा एक नाबालिग लड़की से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद उक्त युवक को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बीच बकरा गांव में करंट लगने से एक युवक झुलस गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार यादव घर में बिजली ठीक कर रहा था. इस क्रम में अरुण यादव को बिजली का करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया. बच्चों के द्वारा हो हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बिजली का कनेक्शन काट दिया. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया.

नाबालिग लड़की से शादी रचाने वाला युवक पुलिस हिरासत में

मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दो बच्चों के पिता द्वारा एक नाबालिग लड़की से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद उक्त युवक को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं देर शाम तक नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया था. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की से शादी रचाने वाला युवक साइबर क्राइम में आरोपित रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर चुकी है. उक्त युवक से साइबर क्राइम के मामले में भी पूछताछ की जा रही है.

Also Read: देवघर : रात में सीख रहा था कार चलाना, असंतुलित होकर गाड़ी दुकान में धक्का मारते हुए पलटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >