जसीडीह रेलवे कॉलोनी के चिल्ड्रन पार्क में फंदे से लटका मिला युवक

जसीडीह स्टेशन के चिल्ड्रन पार्क में एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

जसीडीह : जसीडीह स्टेशन के टीआरडी कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार की सुबह को फंदे से लटका अज्ञात युवक का शव रेल पुलिस ने बरामद किया. शव अर्धनग्न अवस्था में था. शव की पहचान नही हो सकी है. घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस पदाधिकारी और आरपीएफ कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की.

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

इसके बाद शव को फंदे से उतार कर शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक रेल टिकट व पर्स बरामद किया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह को रेलवे कॉलोनी निवासी ने पार्क में लोहे के एंगल से युवक के शव को लटकता हुआ देखा. इसके बाद घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी.

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

सूचना पाकर आरपीएफ एसआइ प्रदीप कुमार राव, जीआरपी एएसआइ उदय कुमार साव जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. जबकि आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने शव की पहचान नही की. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि संभवत युवक ने आत्महत्या की होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक ने जींस पहना रखा था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >