दादा-दादी को खाना पहुंचाने निकला युवक, रास्ते में मारपीट कर चेन-नकदी छीनने का आरोप

देवघर में दादा-दादी को खाना पहुंचाने जा रहे एक 19 वर्षीय युवक पर हमलावरों ने चापानल के पास स्कूटी गिराकर लात-घूंसे बरसाए. आरोप है कि इस दौरान उसकी सोने की चेन और जेब से 500 रुपये भी छीन लिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ में दादा-दादी को खाना पहुंचाने जा रहे 19 वर्षीय युवक से मारपीट कर चेन व नकदी छीनने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर सलौनाटांड़ निवासी पीड़ित शिवम कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

चापानल के पास स्कूटी गिराने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, 19 सितंबर को करीब 11 बजे शिवम अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से दादा-दादी को खाना पहुंचाने जा रहे थे. सलौनाटांड़ रास्ते में चापानल के पास प्रेम महथा ने उनकी स्कूटी गिरा दी और लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी.

लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसके बाद सावित्री देवी और वर्षा कुमारी भी वहां पहुंचीं और लाठी-डंडे व घूंसे से मारपीट की. मारपीट में युवक के दाहिने हाथ और मुंह में चोट लगी तथा चेहरा सूज गया.

चेन और नकदी छीनने का आरोप

आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन और जेब से 500 रुपये नकद छीन लिये गये. साथ ही, वह अपने साथ जो खाना ले जा रहा था, उसे भी फेंक दिया गया.

राहगीरों से भी मारपीट का आरोप

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों द्वारा सड़क से आने-जाने वाले लोगों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की जाती है. मामले में शिवम ने प्रेम महथा, सावित्री देवी और वर्षा कुमारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >