देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12.02 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बाघमारा के समीप छापेमारी की और ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . देवघर पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बाघमारा के समीप छापेमारी कर 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गयी है. एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिले के सबौर निवासी छोटू कुमार को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा मोबाइल फोन बरामद किया गया.

एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि सात जून को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भागलपुर से आने वाली बस से देवघर पहुंचा है और साई विकास नगर स्थित मनोकामना साई मंदिर के सामने बांका मुख्य सड़क के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की और संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र निवासी छोटू कुमार के रूप में की. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से ब्राउन शुगर लाकर पिछले तीन-चार वर्षों से देवघर में अवैध बिक्री कर मुनाफा कमाता रहा है. जसीडीह थाना में कांड संख्या 195/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस अधिनियम व बीएनएस की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी दल में देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी एसआइ संदीप कृष्णा, बाबा मंदिर थाना के एसआइ प्रियरंजन कुमार, जसीडीह थाना के एसआइ राजेश कुमार, तकनीकी कोषांग के कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

हाइलाइटर

एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बिहार से ब्राउन शुगर लाकर बेचने की बात बतायी

जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 50000 रुपये आंकी गयी

गिरफ्तार आरोपित छोटू कुमार भागलपुर के सबौर क्षेत्र का निवासीविभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भेजा जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >