किसानों को 90 % अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप : बीडीओ

रबी फसल को लेकर कार्यशाला आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बीडीओ शशि संदीप सोरेन, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, उप प्रमुख बिनोद हेमब्रम, बीटीएम विवेक कुमार भारती ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश जिनका आर्थिक रीढ़ कृषि पर आधारित है, उपज को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है. ताकि किसान परंपरागत कृषि पद्धति से उपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें और पैदावार को बढ़ा कर देश की आर्थिक नींव को मजबूत कर सके. 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने कहा कि रबी फसल इन इलाकों की प्रमुख फसल है. रबी फसल की पैदावार अधिक हो इसकी जिम्मेवारी हम सबों के उपर निर्भर करती है. रबी फसल के लिए किसानों को दी जाने वाली जानकारी व लाभ किसानों के हाथ तक पहुंचना जरूरी है. मौके पर बीटीएम विवेक कुमार भारती ने कहा कि समय-समय पर खेती के संबंध में किसानों को सही जानकारी दी जाती है ताकि वे आधुनिक ढंग से खेती कर सके. उन्होंने रबी फसलों के उन्नत खेती, जैविक खेती तेलहन, दलहन की खेती, गेहूं, चना, सरसों की खेती समेत आधुनिक खेती व मोटे अनाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसके अलावा बताया गया कि 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, दिलीप तिवारी, रोहित सिंह, कृष्णा हेमब्रम, हीरालाल दे, आजाद अंसारी, संतोष राणा, जीवलाल राय समेत दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >