देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भीरखीबाद मुख्य पथ पर चौधरीडीह के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक पिकअप वाहन और चार पहिया वाहन आमने-सामने टकरा गये, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. दरअसल, चार पहिया वाहन देवघर से गिरिडीह की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप वाहन गिरिडीह से देवघर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान तेज गति के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गए. हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. दुर्घटना में घायल चालक को उपचार के लिए देवघर भेज दिया गया है. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिकअप और चारपहिया वाहन में टक्कर, चालक घायल
देवीपुर: सड़क पर आमने-सामने टकराए दो वाहन
