सताक्षी महिला मंडल ने महिलाओं में बांटी राशन सामग्री

चितरा में सताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन डिसरगढ़ ने की मदद

चितरा. कोलियरी गेस्ट हाउस में शनिवार को इसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा की ओर से प्रभावित गांव के 11 जरूरतमंद महिलाओं को चिह्नित कर खाद्य सामग्री पैकेट का वितरित किया गया. पैकेट में दाल, चावल, आटा, सरसों तेल, सोयाबीन, चूड़ा, चीनी, चायपत्ती, नमक, साबुन आदि शामिल है. वहीं, सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा अध्यक्ष सह मिसेज जीएम उर्मिला आनंद ने कहा कि मिसेज सीएमडी सह अध्यक्ष किरण झा के निर्देश पर कोलियरी प्रभावित गांवों की जरूरतमंद महिलाओं को चिह्नित कर आवश्यक रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले सामान उपलब्ध वितरित किया गया. उन्होंने कहा कि सताक्षी महिला मंडल जरूरतमंद महिलाओं को समाज में कदम से कदम मिलाकर चलने में सहयोग करती है. इसका उद्देश्य है कि महिलाओं का उत्थान हो और उन्हें समाज में जीवन यापन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आगे जाये. मौके पर सदस्य पूनम दास, रुबी तिवारी, सुमन देवी, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, सचिन रंजन, होम गार्ड काजल कुमारी के अलावा लाभुक सुभद्रा देवी, उषा देवी, सुलेखा देवी, मालती देवी, कंचन देवी, सीता देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >