जनता दरबार में आधार, पेंशन और पेयजल संकट के लिए आये आवेदन

सारठ प्रखंड सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित

सारठ. डीसी के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ जिसमें लोगों ने समस्याएं रखीं. पूजा कुमारी ने पुत्र-पुत्री के आधार कार्ड बनने में परेशानी बतायी, जिस पर बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. रघुनंदन सिंह ने शिमला पंचायत में सात मिनी जलमीनार और चार हैंडपंप बंद रहने से उत्पन्न पेयजल संकट की शिकायत की. सर्वेश्वरी चरण लाल ने कहा कि तीन माह पूर्व खतियानी भूमि का ऑनलाइन पंजी-टू और लगान अब तक अपडेट नहीं हुआ है. सीतामणी मुर्मू, ममता देवी समेत कई लोगों ने पेंशन, लगान रसीद और अन्य समस्याएं रखीं. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को शनिवार तक अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, बिजली और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए डीसी को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. कनीय अभियंता एवं बीपीओ के एक घंटे देर से आने पर उन्हें फटकार लगाकर जनता दरबार से बाहर किया गया तथा समयपालन की चेतावनी दी गयी. बीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी 11 बजे समय पर उपस्थित रहें और जनता दरबार को गंभीरता से लें. उन्होंने लोगों से हर बुधवार को अपनी समस्याएं रखने की अपील की ताकि जनता दरबार का लाभ मिल सके. कार्यक्रम में सीआई बिभास कुमार, बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, प्रखंड समन्वयक मोहन महरा, प्रधान सहायक विपिन झा, एमओ चंदन कुमार यादव सहित कर्मी उपस्थित थे. चापानल मरम्मत में अनियमितता की शिकायत पर कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजने और भुगतान से पहले पंचायत सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया. — साप्ताहिक जनता दरबार में फरियादों की भरमार, बीडीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देर से आने वाले अधिकारियों को फटकार, जनता दरबार से बाहर किया जनता दरबार में सख्ती और समाधान दोनों, कई मामलों पर हुई कार्रवाई का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >