मंत्री ने जयंती नदी किनारे नये साल का उठाया लुत्फ

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव किनारे नदी का किया भ्रमण

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप जयंती नदी के किनारे प्रदेश के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया. इस दौरान उन्होंने लोगों को खास कर युवाओं को नये साल 2025 की शुभकामना और बधाई दी. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट को विकसित कर रही है. कहा कि परे विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट है. जहां लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते है. कहा नवयुवक नये साल को बेहतरीन तरीके से मनाये. कहा कि इस दौरान वाहन को धीरे चलायें. उन्होंने कहा कि जल्द ही मइंया सम्मान योजना की राशि खाते में पहुंचेगी सरकार इसके लिए गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >