भक्तिभाव के साथ निकाली गयी रथ यात्रा

करौं बाजार में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ग्रामीणों ने भक्तिभाव के साथ निकाली

करौं. स्थानीय करौं बाजार में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ग्रामीणों द्वारा भक्तिभाव के साथ निकाली गयी. रथ यात्रा करौं बाजार समेत बनिया टोला, आचार्य टोला, दे टोला, मिश्रा टोला, बढ़ई टोला, राय टोला, भंडारी टोला, मंडल टोला, बागति टोला, कायस्त टोला, ओझा टोला समेत अन्य टोला मोहल्ले से पारंपरिक तरीके से रथ बनाकर उसमें भगवान जगन्नाथ को स्थापित कर जय जगन्नाथ की जयकारा लगातार भ्रमण किया गया. रथ यात्रा में महिला-पुरुष समेत बच्चे शामिल हुए. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने टोले मोहल्ले में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओें के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >