Deoghar News : पीएम जनमन व जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ समय पर ग्रामीणों को दिलायें : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन व धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के कार्यों की समीक्षा की.

संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन व धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने जनजातीय बहुल गांवों में 30 जून तक आयोजित होने वाले शिविर के सफल संचालन को लेकर जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये. डीसी ने अब तक कैंप में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन गति को तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही डीसी ने कहा कि पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जलापूर्ति, संपर्क पथ, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, आधार, प्रमाण पत्र, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, सिकल सेल मिशन व पीएम आवास योजना आदि का लाभ पहुंचायें. डीसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रखंडों में आम की बागवानी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करने को कहा. साथ ही खाली व बंजर पड़ी जमीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन जेके चौधरी, डीआरडीए निदेशक नरेश रजक आदि ऑनलाइन जुड़े थे. हाइलाइट्स पीएम जनमन व धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर पदाधिकारियाें को दिये निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >