घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार : सीओ

मधुपुर : सड़क पर सतर्कता ही सुरक्षा: मदद करने वालों को मिलेगा सरकारी इनाम

करौं. प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी ऋषि राज के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर अंचलाधिकारी ऋषिराज ने कहा कि लोग अपने दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, धीरे से चलने का काम करें. अगर कोई व्यक्ति सड़क पर दुर्घटना से गिरा हुआ है तो उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम करें. सरकार द्वारा उन्हें दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. इसके साथ ही घायल व्यक्ति का जान भी बच सकता है. उन्होंने कहा कि अगर आप दो व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं तो सरकार की ओर से आपको पांच हजार रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी. अगर इस मामले में पुलिस और अदालत आपको पूछताछ के लिए बुलाती है तो उसके लिए प्रत्येक दिन सरकार के द्वारा आपके खाते में एक हजार की राशि दी जायेगी. इस पुनीत काम में प्रखंड के सभी व्यक्ति अपना सहयोग दें. उन्होंने कहा कि लोग सावधानीपूर्वक अपने वाहनों का परिचालन करें व दुर्घटना से बचे. किसी का जीवन अनमोल है, जीवन बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ खड़ा होना पड़ेगा. मौके पर सुनील हांसदा, हृदय नारायण चौधरी, विमल चौधरी, आकाश झा, अमरेंद्र झा, बसंत चौधरी, गोपी, किशन चौधरी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सीओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >