Deoghar News : सब्जी विक्रेता का अपहरण कर रड से पीटा, चार नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-कुंडा बायपास रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास गुरुवार की रात एक सब्जी विक्रेता का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-कुंडा बायपास रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास गुरुवार की रात एक सब्जी विक्रेता का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में घायल सब्जी विक्रेता मोहनपुर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव निवासी गणेश मांझी को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में घायल के पुत्र रवि मांझी ने रिखिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही मुकेश मांझी, चंदन मांझी, योगेंद्र मांझी, सुधीर मांझी समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ठेला से सब्जी बेचकर गुरुवार की रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान बैजनाथपुर-कुंडा बायपास सड़क स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गये, जहां रड व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपियों ने घायल अवस्था में ही उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया. पुत्र रवि मांझी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, तो उनके पिता बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले. इसके बाद सदर अस्पताल ले जाया गया. होश में आने पर गणेश मांझी ने पूरी घटना की जानकारी दी. बताया कि आरोपियों ने जान मारने की नीयत से हमला किया. बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले बकरी द्वारा फसल चराने को लेकर विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. रिखिया पुलिस ने मामला दर्ज कर मोहनपुर पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >