सत्संग नगर में उत्सृजी कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

सत्संग नगर के कोल डिपो परिसर में 34वीं वार्षिक 'उत्सृजी' कला प्रदर्शनी की शुरुआत गुरुवार को हुई. इसका उद्घाटन अंशुमान चक्रवर्ती ने किया.

संवाददाता, देवघर : सत्संग नगर के कोल डिपो परिसर में 34वीं वार्षिक ””उत्सृजी”” कला प्रदर्शनी की शुरुआत गुरुवार को हुई. इसका उद्घाटन अंशुमान चक्रवर्ती ने किया. इस कला प्रदर्शनी में 82 चित्रकार, मूर्तिकार, फोटोग्राफर अपनी 280 से ज्यादा कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाये हैं. प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकार के साथ झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा, दिल्ली से आये कलाकारों ने 12 हस्तकला के भी स्टाॅल लगाये हैं. यह प्रदर्शनी 21 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी. साथ ही हर दिन शाम में स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा का संगीत व नृत्य का आयोजन किया जायेगा. एक विशेष आकर्षण के रूप में उत्सृजी ने बच्चों के लिए ””सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता”” का आयोजन शनिवार को दोपहर दो बजे से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >