कुंडा इलाके से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

कुंडा थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह हवाईअड्डा व चांदडीह इलाके से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

देवघर. कुंडा थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह हवाईअड्डा व चांदडीह इलाके से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. इस संबंध में कुंडा थाना द्वारा दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ डीएमओ व डीटीओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, इलाके में कुंडा थाने का गश्ती दल भ्रमणशील था. उसी दौरान दूर से ही पुलिस गश्ती दल को आता देख बालू लदे दोनों ट्रैक्टर के चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक रहने के बावजूद अवैध तरीके से बालू लोड कर ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >