बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी

देवघर के भुरभुरा मोड़ के निकट एक अपार्टमेंट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों महिला के गले से सोने की चेन छिनतई की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं. आये दिन राह चलती महिलाओं के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन की छिनतई कर भाग जा रहे हैं और पुलिस उनलोगों को गिरफ्तार तक नहीं कर पा रही है. गुरुवार की दोपहर के बाद नगर थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ के निकट एएनएन अपार्टमेंट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने नारायणी देवी के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली और भाग निकले. इस संबंध में पीड़ित महिला नारायणी देवी ने अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. नगर थाने में दी शिकायत में नारायण देवी ने कहा है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने इमरजैंसी नंबर डायल-100 पर कॉल की. इसके बाद पुलिस गश्तीदल ने पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की. महिला के मुताबिक सामने के एक कोचिंग संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गयी है. मामले में नगर थाना प्रभारी से नारायणी ने कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >