दिनदहाड़े टोटो चालक से मोबाइल छीन कर भागे दो लड़के

नगर थाना क्षेत्र के दिनबंधु स्कूल के समीप से अज्ञात दो लड़कों ने सोमवार दिनदहाड़े एक टोटो चालक से उसका मोबाइल छिनतई कर ली.

देवघर.

नगर थाना क्षेत्र के दिनबंधु स्कूल के समीप से अज्ञात दो लड़कों ने सोमवार दिनदहाड़े एक टोटो चालक से उसका मोबाइल छिनतई कर ली. इसके बाद दोनों आरोपित लड़के पैदल ही राय एंड कंपनी मोड़ की तरफ भाग निकले. घटना को देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों लड़कों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आगे जाम रहने के कारण भीड़ का फायदा उठाकर वे दोनों भाग निकलने में सफल हो गये. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद देवीपुर थाना क्षेत्र के गोसलीडीह गांव निवासी टोटो चालक फुलेश्वर यादव अपनी शिकायत देने नगर थाना पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने उससे मोबाइल मिसिंग का फॉर्म भरवाया. फुलेश्वर ने बताया कि वह दिनबंधु स्कूल के सामने अपनी टोटो पर बैठा था, तभी अचानक दोनों लड़के उसके करीब पहुंचा और पॉकेट से उसकी मोबाइल निकालकर दौड़ने लगा. उसने हो-हल्ला किया, तो आसपास के लोग उसका पीछा करने लगे, तब तक दोनों आरोपित लड़के भाग चुके थे. नगर थाने की पुलिस से उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >