Deoghar news : बीच सड़क पर ट्रक हुआ खराब, रोहिणी- नावाडीह रेलवे फाटक पर सात घंटे लगा रहा जाम

सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक के पास सोमवार को घंटों सड़क पर जाम लगा रहा. वाहनों की कतार में एक एंबुलेंस भी फंसी रही.

प्रतिनिधि, जसीडीह. सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक के पास सोमवार को घंटों सड़क पर जाम लगा रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क पर करीब सात घंटे तक जाम रहा. जाम रहने के कारण देवघर एम्स जाने वाले मरीजों व डॉक्टरों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 02 बीडी 4270) देवीपुर की ओर से देवघर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में रेलवे फाटक के पास बीच सड़क पर अचानक ट्रक खराब हो गया और रुक गया, जिसे चालक व उप-चालक ने ठीक करने की काफी कोशिश की.

लेकिन ट्रक को स्टार्ट नहीं किया जा सका. इस कारण वाहन सड़क पर ही फंसा रहा . इससे करीब सात घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. काफी देर के बाद वाहन को हटाया गया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद जाम की सूचना थाना के दी गयी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ रामानुज सिंह, एएसआइ उमेश पांडे व जवानों ने काफी मशक्कत के बाद जमा को हटाया. जाम रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जाम में फंसी रही एंबुलेंस

सत्संग- भिरखीबाद मुख्य पथ पर सड़क जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही. जबकि एंबुलेंस में एक मरीज था. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी व जवान ने मशक्कत कर काफी देर के बाद एंबुलेस को जाम स्थल से निकाला. जानकारी के अनुसार देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज अभिनव कुमार (15) का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया था. इसके बाद अस्पताल से मरीज को एंबुलेंस से एम्स ले जा रहा था. इसी दौरान एंबुलेंस जाम में करीब आधे घंटे तक फंसी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >