जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में दी योजनाओं की जानकारी

मधुपुर में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संपन्न

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जागरुकता अभियान मंगलवार को पंसिया पंचायत सचिवालय में संपन्न हो गया. इस अवसर पर रोजगार सेवक ने कहा कि सड़क, जल, स्वास्थ्य, राशनकार्ड, दूरसंचार, बिजली व आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं जनजातीय क्षेत्रों में उपलब्ध करना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाली जनजातीय आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बीपीएल विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य विभाग व चेतना विकास के सोनी खान ने ग्रामीणों को जानकारी दी. मौके पर कलाम अंसारी, प्रभाकर प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीण व बीएलई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >