श्रावणी मेला समाप्त होते ही देवघर में नियमों को ठेंगा दिखा रहे टोटो चालक, लंबी दूरी की यात्रा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

श्रावणी मेला खत्म होते ही देवघर में टोटो-टेंपो चालकों की मनमानी का सिलसिला शुरू हो गया है. जिला प्रशासन की रोक के बावजूद ये वाहन लंबी दूरी की सवारी उठा रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका गहरा गई है.

देवघर : श्रावणी मेला खत्म होते ही देवघर में यातायात व्यवस्था पर टोटो-टेंपो की मनमानी भारी पड़ने लगी है. जिला प्रशासन की रोक के बावजूद छोटी गाड़ियां लंबी दूरी की सवारी उठा रही हैं. इससे सड़क पर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

इन रास्तों से उठा रहे बासुकिनाथ की सवारी

टोटो और टेंपो चालक बिलासी के सीडी द्वारी पथ, हरिहर बाड़ी, बम बम बाबा पथ और नेहरू पार्क से बासुकिनाथ की सवारी उठा रहे हैं. जानकारी के अभाव में शिवभक्त कांवरिये भी इन वाहनों में बैठ रहे हैं. चालक एक से डेढ़ घंटे में बासुकिनाथ पहुंचाने की बात कहकर सवारी उठा रहे हैं.

रोक के बावजूद नियमों की अनदेखी

जिला प्रशासन की ओर से छोटी वाहनों को लंबी दूरी की सवारी उठाने पर रोक है. इसके बावजूद नियमों की अवहेलना की जा रही है. समय रहते इस पर कड़ाई नहीं की गयी, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इससे जानमाल की क्षति होने की आशंका बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >