चितरा : बारिश से चितरा-बस्ती पालोजोरी सड़क जलमग्न, आवागमन ठप

मूसलाधार बारिश से कोलियरी क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त

चितरा. चितरा बस्ती पालोजोरी पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क स्थित आठ नंबर ओबी डंप के समीप लगातार बारिश के कारण एक बार फिर सड़क जलमग्न हो गया है. इससे आवागमन पूरी तरह से ठप है. वहीं, राहगीरों व वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में स्थानीय लोग बताते हैं कि बारिश के बाद हर बार यही स्थिति उत्पन्न होती जाती है. आउटसोर्सिंग कंपनी के लापरवाही के कारण सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाती है. स्कूल जानेवाले बच्चों, कोलियरी कर्मियों व काम से बाहर निकलने वाले लोगो में आवागमन पर संकट उत्पन्न हो गया है. वहीं, ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोलियरी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया. बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला और सड़क की समुचित व्यवस्था की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन रिजल्ट सबके सामने है. बताया जाता है कि मछली लोड एक पिकअप वाहन के इंजन में पानी घुसने के कारण खराब होकर खड़ी है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों व कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है. जिससे आने वाले दिनों में लोगों राहत मिल सके. बहरहाल कोलियरी प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उक्त सड़क के बगल से कच्ची सड़क बनाई गई है, जिससे लोग किसी तरह आवागमन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >