तीसरी सोमवारी पर कतार में गैप नहीं, विनम्रता और सेवाभाव से कराएं जलार्पण

देवघर श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर डीसी और एसपी ने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, क्यू मैनेजमेंट और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

संजीत मंडल, देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बीएड कॉलेज परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अधिकारी और बाहर से आए पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी.

विनम्रता और सेवाभाव से कराएं जलार्पण

डीसी ने कहा कि सोमवारी को सबसे अधिक भीड़ होती है. ऐसे में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें. श्रद्धालुओं को विनम्रता और सेवाभाव के साथ अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराते हुए सुलभ और कतारबद्ध जलार्पण कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की कतार में किसी प्रकार का गैप नहीं हो और कतार लगातार आगे बढ़ती रहे.

कॉर्डिनेशन और कम्युनिकेशन गैप नहीं हो

डीसी ने कहा कि सभी विभागों और प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. कॉर्डिनेशन और कम्युनिकेशन गैप की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए. दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु देवघर और झारखंड की अच्छी छवि लेकर लौटें, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है.

क्यू और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष नजर

एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि बाहर से आए पदाधिकारी अब मेला क्षेत्र की व्यवस्था से परिचित हो चुके हैं. सभी क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें, ताकि सुरक्षित जलार्पण के साथ शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. सभी ओपी और ट्रैफिक ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के अधिकारी होंगे और अपने निर्धारित क्षेत्र में व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे.

अधिकारियों ने भी दिए जरूरी निर्देश

डीडीसी पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और एसडीओ रवि कुमार ने भी तीसरी सोमवारी को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अधिकारी, अभियंता और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

तीसरी सोमवारी को लेकर ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी और कार्मियों ने भी शेयर किए अनुभव. | Prabhat Khabar Network
तीसरी सोमवारी को लेकर ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी और कार्मियों ने भी शेयर किए अनुभव. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >