टाभाघाट में एक घर से लाखों के जेवरात की चोरी

जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव स्थित एक घर से चोरों ने लाखों के जेवरात की चोरी कर ली. घटना को लेकर शैलेश कुमार देव ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है.

प्रतिनिधि, जसीडीह.

जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव स्थित एक घर से चोरों ने लाखों के जेवरात की चोरी कर ली. घटना को लेकर शैलेश कुमार देव ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि, मंगलवार की रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था. देर रात उठने पर देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली थी और सामान बिखरे पड़े थे. खोजबीन में पाया कि, सोने का मंगलसूत्र, चेन, बाली, एक बड़ा झुमका, दो छोटे झुमके, सोने की दो व एक डायमंड की रिंग आदि जेवरात गायब मिले. उन्होंने इसकी कीमत लाखों में बतायी है. पीड़ित ने अपने घर व आसपास में सामानों की खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया, जबकि कमरे का दरवाजे को बिना तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >