मानिकपुर में जमीन विवाद में हुई मारपीट, थाने में दिया आवेदन

सीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गये.

प्रतिनिधि, जसीडीह.

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सीएचसी में हुआ. रामबिलास ने बताया कि शनिवार सुबह वह धीरेंद्र कुमार के साथ तालाब जा रहा था, तभी गांव के नौ लोगों ने रोका और विवाद पर गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उसे बचाने आये पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. सभी ने उसके घर में घुसकर मोबाइल और 82,000 रुपये छीन लिये. वहीं, दूसरे पक्ष से पीड़ित महिला शांति देवी ने बताया कि गांव के दो व्यक्ति ने जबरन उसके जमीन पर काम कर रहे थे. विरोध करने पर महिला के साथ दोनों ने मारपीट की. उन्हें बचाने महिला के परिवार के सदस्य प्रदीप ठाकुर, विशाल ठाकुर, प्रीतम ठाकुर आये तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >