Deoghar news : दंपती गये थे काम पर व बच्ची स्कूल, चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात उड़ाये

नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात ने मोहल्ले में दहशत फैला दी है. दंपती के काम पर जाने के बाद चोर नकदी रुपये, जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर . शहर के नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात ने मोहल्ले में दहशत फैला दी है. बच्ची के स्कूल व दंपती के काम पर जाने के बाद बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी रुपये, जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गये. घटनास्थल पर खून के धब्बे मिलने से मामला गंभीर हो गया है. जानकारी के मुताबिक नगर थानांतर्गत बिलासी पोस्टऑफिस के पीछे मुहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की यह घटना हुई है. पांच फरवरी की सुबह करीब 8:15 बजे गृहस्वामी की बेटी व पत्नी स्कूल चली गयी. इसके बाद सुबह 9:00 बजे गृहस्वामी भी अपने ऑफिस गोड्डा जिला के पौड़ेयाहाट निकल गये. घर के सभी दरवाजों पर ताला लगा हुआ था.

दोपहर बाद करीब 3:45 बजे जब गृहस्वामी की पत्नी व बच्ची स्कूल से घर पहुंचीं, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई. घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. तत्काल आसपास खोजबीन की गयी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका. पीड़ित गृहस्वामी आशीष रंजन ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि चोर उनके घर से करीब 10,000 रुपये नकद, 22 चांदी के सिक्के, पांच जोड़ा चांदी की पायल, एक जोड़ा सोने का झुमका, पांच कलाई घड़ी, एक लैपटॉप व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गये. वहीं घर के अंदर खून के धब्बे से आशंका हो रही है कि चोरी के दौरान चोर को किसी तरह की चोट लगी होगी. इधर जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस के साथ अनुसंधान विंग की टीम पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून के धब्बों के सैंपल कलेक्ट किये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी हुई तो डीएनए मैचिंग से सजा दिलाने में मिलेगी मदद

घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे चोरों का माना जा रहा है. पुलिस के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अनुसंधान विंग के विशेषज्ञों ने सैंपल कलेक्ट किया है. यदि जांच के दौरान आरोपी पकड़े जाते हैं और कोर्ट के आदेश से आरोपित के सैंपल के साथ इन सैंपलों की डीएनए प्रोफाइलिंग करायी जाती है और मैच हो जाता है, तो इससे आरोपितों को सजा दिलाने में मदद मिल सकती है.

हाइलाइट्स

॰बच्ची स्कूल व दंपती काम पर गये थे, सूना घर देख अज्ञात चोरों ने साधा निशाना॰ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, लैपटॉप, घड़ी व मोबाइल की चोरी, लौटने पर पत्नी को हुई जानकारी

॰घटनास्थल पर खून के धब्बे, अनुसंधान विंग ने सैंपल लेकर शुरू की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >