Deoghar News : घर में सेंधमारी कर हजारों के सामान व नकदी चोरी

जसीडीह थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव के एक घर में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों के सामान की चोरी कर ली है. घर की दीवार में सेंधमारी कर बक्सा में रखे 50,000 रुपये, जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर चोर फरार हो गये.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव के एक घर में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों के सामान की चोरी कर ली है. घर की दीवार में सेंधमारी कर बक्सा में रखे 50,000 रुपये, जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर चोर फरार हो गये. घटना के संबंध में पीड़ित महिला बड़की देवी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दी है. पीड़ित महिला ने बताया है कि बुधवार की रात को परिवार के सदस्य खाना खाकर घर के दरवाजे को बंद कर बाहर सो रहे थे. दूसरे दिन सुबह उठ कर दरवाजा खोला, तो देखा कि सामान बिखरे पड़े हैं अैर दीवार में सेंधमारी की गयी है. इसके बाद सामान की जांच की, तो पाया कि कमरे में रखा बक्सा गायब है. इस बक्से में चांदी की टांगी, पायल, 50,000 रुपये, बर्तन, कागजात सहित अन्य सामान थे, जिसकी चोरी कर ली गयी. वहीं घर की कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के पास टूटा हुआ बक्सा मिला. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >