चितरा: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मांग है की कि सड़क निर्माण का उच्चस्तरीय जांच की जाये

चितरा. चितरा की जमुआ पंचायत अंतर्गत ताराबाद गांव से टेंगेबेड़ा गांव तक जोड़ने वाली आरइओ सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. वहीं, सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ताराबाद गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए संबंधित संवेदक के विरुद्ध प्रदर्शन किया. इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो, निर्मल कुमार महतो, राज किशोर महतो, अशोक कुमार महतो, प्रदीप महतो, नरसिंह महतो ने कहा कि ताराबाद-टेंगेबेड़ा आरइओ सड़क की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है. सड़क में लगभग सात कल्वर्ट का निर्माण किया गया है, लेकिन सभी कल्वर्ट को बगैर आरसीसी ढलाई के निर्माण कर दिया गया. इससे कल्वर्ट की गुणवत्ता नहीं के बराबर है. कहा कि पिचिंग की गयी सड़क भी गुणवत्ता विहीन है. इतना ही नहीं, दो वर्ष पूर्व निर्माण किया गया. पीसीसी भी जगह-जगह टूटने लगा है. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण सड़क भी भारी वाहन के आवागमन के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है. तीन सौ मीटर ग्रामीण सड़क को नये सिरे से निर्माण करने की बात हुई थी, लेकिन वर्तमान में संवेदक उक्त काम से इनकार कर रहा है. साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई कल्वर्ट का निर्माण भी कराया है, जिसमें आरसीसी नहीं किया गया है. सिर्फ पत्थर से सीमेंटेड कर दिया गया. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मांग है की कि सड़क निर्माण का उच्चस्तरीय जांच की जाये. साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 50 टन से अधिक क्षमता वाले वाहन के द्वारा समान लाया है. जिससे पूर्व में गांव में किया गया पी सी सी सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, ग्रामीण सड़क का पुननिर्माण कराने की मांग की है. मौके पर निर्मल महतो, त्रिलोचन महतो, सुधीर महतो, सीताराम महतो, अरविंद कुमार, प्रद्युम कुमार, शैलेंद्र महतो आदि मौजूद थे. वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में संवेदक दीपक गुप्ता ने कहा कि आरोप निराधार है. कहा कि ग्रामीणों की ओर से सड़क की 30 मीटर लेंथ बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. कहा कि प्राक्कलन के अनुसार काम किया जा रहा है. हाइलार्ट्स : ताराबाद-टेंगेबेड़ा आरईओ सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की उठायी मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >