मारगोमुंडा : बीडीओ ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी सलामी

मारगोमुंडा में शान से फहराया तिरंगा

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान ब्लॉक परिसर में बीडीओ शशि संदीप सोरेन, थाना परिसर में थाना प्रभारी शशि कपूर, झारखंड बालिका विद्यालय में पार्वती मरांडी, पशु अस्पताल में डाॅ अशोक दास पीएचसी में डाॅ रोहन मुकुल, जेआरजी बैंक मारगोमुंडा में शाखा प्रबंधक अमित कुमार, ग्लोबल स्कूल पीपरा में प्राचार्य सोफिया तोफीक, शिशु विद्या मंदिर में अध्यक्ष जय मोहनका डाॅ एस आरके मिशन स्कूल में प्राचार्य मनोज कुमार पंडित पंचायत भवन मारगोमुंडा में मुखिया तलोनी मुर्मू पंचायत भवन महजोरी में मुखिया सुधीर मंडल, पंचायत भवन पंदनियां में मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत भवन चेतनारी में मुखिया सुधीर यादव, पंचायत भवन सुग्गा पहाड़ी टू में मुखिया बाबूराम मुर्मू, पंचायत भवन पीपरा में मुखिया कसीरन खातून, पंचायत भवन कानों में मुखिया कनिज फातिमा, पंचायत भवन बनसीमी में मुखिया नगमा खातून, पंचायत भवन रामपुर में मुखिया जुबेदा बीबी, पंचायत भवन मुरली पहाड़ी में मुखिया समीना खातून, पंचायत भवन लहरजोरी में मुखिया जकीरन खातून, पंचायत भवन महुआ टांड़ में मुखिया मनसुर खां, पंचायत भवन बाघमारा में मुखिया अनिता सोरेन ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान ग्लोबल स्कूल पीपरा में सांस्कृतिक सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अभिभावकों समेत ग्रामीणों का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >