सैन्यकर्मी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, सदर अस्पताल में भर्ती

अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत एक सैन्यकर्मी ने कुंडा थानांतर्गत ठाढीदुलमपुर शास्त्री नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की.

देवघर. अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत एक सैन्यकर्मी ने कुंडा थानांतर्गत ठाढीदुलमपुर शास्त्री नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने सैन्यकर्मी रिशु कुमार (47 वर्ष) को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेल वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया. उधर, डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. ओपी प्रभारी एएसआइ राजकुमार टुडू ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी ली. प्रथमदृष्टया उन्हें पता चला कि घरेलू कारणों से उसने यह कदम उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >