अवैध बालू ढुलाई रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला, ट्रैक्टर जब्त, चालक जेल भेजा गया

पथरड्डा ओपी क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन रोकने गयी पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा

सारठ बाजार. रविवार को पथरड्डा ओपी क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन रोकने गयी पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. ओपी प्रभारी मोतीलाल देवगम जब गश्ती पर थे, तभी पतरो नदी के सरपतता घाट से अवैध रूप से बालू लादकर ढीबा गांव की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका गया. दरअसल, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रोकने का इशारा किये जाने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर ट्रैक्टर को रोक लिया. इसी दौरान चालक, लेबर और ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस से हाथापायी शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने की भी कोशिश की. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने चालक दिवाकर रवानी को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ओपी प्रभारी के अनुसार, मुंडा गांव के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए वाहन भगाने की कोशिश की. बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक दोनों को पकड़ लिया. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >