सारठ: आवास योजना की राशि निकली, लेकिन आदिवासी परिवार आज भी बेघर

शिमला संथाल टोला में आदिवासी परिवार की बदहाली

सारठ. प्रखंड की शिमला पंचायत के शिमला संथाल टोला में एक आदिवासी परिवार की गंभीर स्थिति और सरकारी आवास योजना में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है. यह परिवार अब तक बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है. दरअसल, दिवंगत सनातन हेंब्रम (36 वर्ष) की मृत्यु बीमारी के कारण उचित इलाज के अभाव में हो गयी थी. उनके नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कथित तौर पर गड़बड़ी की गयी है. आरोप है कि द्वितीय किस्त के रूप में 75 हजार रुपये की निकासी फर्जी तरीके से किसी बिचौलिये द्वारा कर ली गयी, जबकि आवास का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है. पीड़िता पूजा किस्कू बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके आधार कार्ड तक अभी तक नहीं बन पाये हैं. बच्चे मध्य विद्यालय ब्रह्मशोली में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन आवश्यक सरकारी लाभों से वंचित हैं. परिवार की स्थिति और भी जटिल बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, परिवार में कई दुखद घटनाएं भी घटी हैं-ससुर मलिंद्र हेंब्रम (75 वर्ष) के चार पुत्रों में से एक पुत्र की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक पुत्र लुखिराम हेंब्रम पर 20 मई को अपने ही पिता की हत्या का आरोप है और वह वर्तमान में जेल में बंद है. वहीं परिवार की बुजुर्ग सदस्य यशोदा मझियान का अब कोई पता नहीं है. इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य रघुनंदन सिंह ने बताया कि पूजा किस्कू के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और मृतक सनातन हेंब्रम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र बनने के बाद पारिवारिक लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आवास योजना की राशि बिना कार्य पूर्ण हुए निकाली गयी है, जिसकी जांच के लिए बीडीओ को लिखित शिकायत दी जायेगी. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है. कुछ मानवीय संवेदना का शीर्षक दे — शिमला पंचायत में आदिवासी परिवार की त्रासदी आदिवासी परिवार ने पीएम आवास योजना में लगाया फर्जीवाड़ा का आराेप शिमला संथाल टोला में आदिवासी परिवार की बदहाली: आवास योजना में अनियमितता और बुनियादी सुविधाओं से वंचित जीवन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >