चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़

मधुपुर में चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़

मधुपुर. शहर समेत आसपास के इलाकों में रविवार शाम को चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. लोग एक-दूसरे को ईद का बधाई देते हुए नजर आये. शहर के गांधी चौक, हाजी गली, स्टेशन रोड, हटिया रोड समेत अन्य जगहों में भारी भीड़ देखने को मिली. महिला-पुरुष समेत बच्चों में खाता उत्साह देखा गया. ईद को लेकर गांधी चौक देर रात का गुलजार रहा. खरीदारों की भीड़ देख शहर के सभी प्रतिष्ठान खुले रहे. लोगों ने कपड़े, जुते-चप्पल, सेवई-लच्छा, मेवा, मिठाई आदि सामान की खरीदारी जमकर की. ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे. महिलाओं की भीड़ शृंगार प्रसाधन व कपड़े की दुकान में खरीदारी के लिए देर रात का जुटी रही. बाजार में भीड़ भाड़ को देख पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए वन-वे किया गया था. चार पहिया वाहनों का रुट लाइन बदल दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >