मधुपुर. भाजपा मधुपुर नगर इकाई ने नगर अध्यक्ष रवि रवानी की अध्यक्षता में एसआर डालमिया रोड स्थित रुकमणि देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मधुपुर मंडल में बनाये गये नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया. वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को जमीनी स्तर पर जाकर काम करना होगा. तभी सार्थक परिणाम सामने आयेगा. मौके पर भाजपा नगर महामंत्री विनय वर्मा, विनोद गोंड, उपाध्यक्ष विक्की सिंह, मालती सिन्हा, मिती कुमारी, मदन यादव, सुनीता जायसवाल, विजय चौधरी, संजय मिश्रा, रंजीत झा, चुन्नू दुबे, गुड्डू दुबे, शैलेंद्र गौतम, सत्यम भैया, रेखा गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Copied link
मधुपुर: एसआर डालमिया रोड स्थित रुकमणि देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई बैठक