मखदूम शाह बाबा की दरगाह पर अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआएं

सारठ में मखदूम बाबा उर्स मेले के चौथे दिन उमड़ी भारी भीड़

सारठ. प्रखंड क्षेत्र में आयोजित मखदूम बाबा उर्स मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों जायरीनों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगायी. पूरे क्षेत्र में बाबा मखदूम की रहमत का माहौल देखने को मिला. परंपरा के अनुसार महिलाएं गाजे-बाजे के साथ माथे पर शेरनी की थाल और चादर लेकर दरगाह पहुंचीं. वहां स्थानीय खादिम मुजफ्फर साह सहित अन्य लोगों ने बाबा के पवित्र मजार पर चादरपोशी की और फातिहा पढ़ा. श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर बाबा का शुक्रिया भी अदा किया. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग पर तैनात रहे, ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो. सीओ ने सभी वालंटियर्स को रूट लाइन में मुस्तैद रहकर आगंतुकों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया. वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने पुलिस जवानों को मेला परिसर में लगातार गश्त करने और सतर्क रहने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को थाना लाया जाये. मौके पर मेला प्रभारी सह सीआई बिभास कुमार, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश मुर्मू, दंडाधिकारी मोहन मेहरा, मन्नुवर आलम, सफाकत अंसारी समेत कई कर्मी ड्यूटी में तैनात दिखे. देर रात बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, शालिग्राम मंडल, बिक्रम सिंह, जोनेद हसन, मेला कमेटी अध्यक्ष मो. रबुल शेख, मुजफ्फर साह, गुलाम हुसैन सहित अन्य लोगों ने मेले का जायजा लिया. इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने भी मेला पहुंचकर समिति के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. हाइलार्ट्स : उर्स मेला के चौथा दिन: दरबार हजारों है ऐसा दरबार कहा, मखदूम बाबा की मजार पर अकीदमंदों ने लगायी हाजिरी मखदूम बाबा उर्स मेले के चौथे दिन उमड़ी भारी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >