मानियारपुर से लालोडीह की जर्जर सड़क पर पर पैदल चलना भी दूभर

देवघर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानियारपुर से ललोडीह मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर

देवीपुर. देवघर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानियारपुर से ललोडीह मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. वैसे तो यह सड़क वर्षो से जर्जरता का दंश झेल रहा है. अब जब बारिश शुरू हो गयी है, ऐसे में अब इस जर्जर सड़क पर लोग जल जमाव का दंश झेलने को मजबूर हैं. जानकारी हो कि यह मुख्य सड़क पुनासी, चकाई, कोयरीडीह समेत विभिन्न जगहों को जोड़ती है. परंतु यह लाइफ लाइन सड़क बदहाली का शिकार है. वहीं, सड़क में हुए गड्ढे का दायरा भी बढ़ना शुरू हो गया है. इस सड़क में एक से तीन फीट तक के गड्ढे उभर गये हैं. बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने के कारण आये दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >