हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक

मधुपुर में बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखिबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर हुई घटना

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखिबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार को गर्दनीयाबाग मोड़ के निकट लोहा का एंगल लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि उक्त हाइवा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहा का एंगल लेकर बिहार जा रहा था. इसी क्रम में गर्दनीयाबाग मोड़ के निकट हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने बुढ़ैई पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर एंगल पट्टी को सुरक्षित रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >