रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला की मौत

मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुई घटना

मधुपुर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस मामले की जानकारी ली. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. रेल पुलिस ने बताया कि महिला भीख मांग कर गुजर बसर करती थी. वह स्टेशन परिसर में ही रहती थी. उसकी पहचान नहीं हो पायी है. रेल पुलिस के अनुसार महिला की मौत का कारण बीमारी बताया गया है. मामले में रेल थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >