स्कूटी व बाइक सवार के बीच टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

मधुपुर अंतर्गत सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर बहादुरपुर के निकट हुई घटना

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर शुक्रवार को बहादुरपुर के निकट स्कूटी व बाइक सवार के बीच टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूटी सवार मधुपुर से पाथरोल जा रहा था. वहीं, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना में दोनों वाहन पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग वहां जमा हो गये. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायल को अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा. घायल की पहचान शहर के हाजी गली निवासी मो अरशद नूमान, देवीपुर निवासी सुजन मरांडी व गिरीश मरांडी के रूप में की गयी है. वहीं, पुलिस ने स्कूटी और बाइक जब्त कर लिया है. ———— मधुपुर अंतर्गत सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए पर बहादुरपुर के निकट हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >