मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित अब्दुल अजीज रोड में शनिवार 15 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है. मृतक की पहचान अमरजीत कुमार दास उर्फ डमरू के रूप में की गयी है, जो केला बगान मुहल्ले का रहने वाला है. बताया जाता है कि घर के निकट ही झाड़ियों के बीच स्थित एक पेड़ से शव संदिग्ध परिस्थितियों लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिजन के आवेदन मिलने पर पुलिस उसी अनुरूप जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी. घटना के संंबंध में बताया जाता है कि किशोर ने दो दिन पूर्व अमरजीत चाकू खरीद कर लाया था. चाकू से घर में रखे साड़ी फाड़कर फंदा बनाया था. पेड़ में उसी से लटक कर आत्महत्या कर ली. मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कुछ दिन पूर्व कुछ किशोर पर चोरी का आरोप लगाया गया था. जिसके कारण वह परेशान था. हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगा. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है.
मधुपुर में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
मधुपुर के केला बगान मुहल्ले की घटना
