पुलिस से बचने के चक्कर में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

देवीपुर में तेज रफ्तार का कहर

देवीपुर. सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पुलिस से बचने के लिए भाग रहा अवैध बालू लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा. हालांकि लोग बाल-बाल बच गये. दरअसल, एसपी के निर्देश पर देवीपुर पुलिस अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की नजर पुलिस पर पड़ी. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर को तेज गति से भगाने लगा. पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे बिनोद यादव के घर में जा घुसा. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. यह घटना उस समय हुई जब पुलिस नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाने के बावजूद अवैध बालू का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू ढोने वाले ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इस हादसे ने एक बार फिर इस समस्या की गंभीरता को उजागर कर दिया है. घटना के बाद घर के मालिक ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >