अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू स्कूल का बेहतर परिणाम

मधुपुर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू स्कूल की बालिकाओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा

मधुपुर. शहर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू स्कूल की बालिकाओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साइंस विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. साइंस में खुशी कुमारी केशरा ने सर्वाधिक 466 अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. वहीं, रुकसाना परवीन 463 अंक, गुलनाशीन परवीन ने 450 अंक, सानिया गजल 438 अंक, पुष्पा कुमारी 429 अंक, रोशनी कुमारी 423 अंक, निगार सुल्ताना 420 अंक, तन्नू कुमारी 408 अंक, रिया कुमारी 389 अंक, साबा सोनम 379 अंक लाकर विद्यालय का टॉप टेन में शामिल हुई. शिक्षक मुरलीधर मंडल ने बताया कि विद्यालय कि ओर से कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. जिसमें 44 प्रथम श्रेणी व 1 द्वितीय श्रेणी ने पास हुए. शेष 3 फेल हुए है. बच्चों के इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >