Deoghar News : होल्डिंग टैक्स के 17 बड़े बकायेदारों के पास पहुंची निगम की टीम

नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने शहर के बड़े होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के पास पहुंचे और टैक्स जमा कराने का निर्देश दिया है.

संवाददाता, देवघर : नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने शहर के बड़े होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के पास पहुंचे और टैक्स जमा कराने का निर्देश दिया है. सभी को अंतिम बार नोटिस देकर कहा है कि ससमय टैक्स जमा नहीं किया, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी. बड़े बकायेदारों में मारवाड़ी कांवर संघ तीन लाख रुपये, शंभू नाथ मंडल 147275 रुपये, इश्वरी नंदन प्रसाद, मनोज पोद्दार आदि के यहां टीम पहुंची. बताया गया कि इन सभों ने निगम को बीते 7-8 सालों से टैक्स नहीं दिया है. वहीं मंगलवार से वार्डवार टैक्स वसूली का अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक से की जायेगी. टीम में मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सिटी मिशन मैनेजर हिमांशू शेखर सहित पीएमयू के विनय जारीवाल, एसपीएस के मोहित मिश्रा, हरेराम यादव, अमर देव, अवकाश देव, अमित बाजपेयी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >